कन्नौज, अप्रैल 24 -- बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटरों में अंधाधुंध बिलिंग, रसोई गैस की काला बाजारी, पेट्रोल, डीजल महंगाई, शिक्षा का व्यवसायी करण आदि का आरोप लगाते हुए सपाईयों ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल संबोधित सात-सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंप कर उपभोक्ताओं को शोषण से निजात दिलाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता शिवेन्द्र प्रताप उर्फ कुक्कू चैहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय प्रताप राजपूत, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंच गए। समाजवादियों ने राज्यपाल संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह को ...