जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर, संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब आम आदमी की थाली और जेब पर पड़ने लगा है। माल ढुलाई और ट्रांसपोर्ट महंगी होने और सप्लाई चेन बाधित होने से बाजार में रोजमर्रा की चीजों के दामों में अचानक उछाल आया है। बाजारों में खाद्य तेल, दालें, सूखे मेवे और कॉस्मेटिक सामानों की कीमतों में भी 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। ओलंदगंज स्थित किराना व्यापारी शंभू नाथ गुप्ता के अनुसार रिफाइंड और सरसों तेल की आवक प्रभावित होने से कीमतों में तेजी आई है। सरसों का तेल जो पहलेRs.168-170 रुपये प्रति लीटर था, अबRs.175 तक पहुंच गया है। रिफाइंड तेल में भीRs.5 सेRs.10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। थोक में सरसों तेल के प्रति टीन पर 150 से 200 तक का इजाफा हुआ है। पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स के दामों में रिकॉर्ड तेजी आई है, जो 2200...