घाटशिला, फरवरी 19 -- घाटशिला, हिटी। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में रसोइयां (मिड-डे मील वर्कर) बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गयीं। इस दौरान झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने बीआरसी भवन के आगे अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। इसके साथ ही साथ गुरुवार को रांची में धरना पर जाने की बात कही। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सालगे हांसदा ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पत्र बीआरसी, बीएओ, बीडीओ को दे दिया गया है। रसोईया के हड़ताल पर जाने से सीधे तौर पर स्कूली बच्चों के पोषण और शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित होना शुरू हो गया है। हालांकि, रसोईया के हड़ताल को लेकर रसोइयाओं में ही फूट पड़ती नजर आ रही है, क्योंकि जहां बुधवार को दर्जनों रसोइया अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने के बाद बीआरसी भवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.