जहानाबाद, जून 13 -- रतनी, निज संवाददाता। रतनी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय श्रीबिगहा के रसोइया 6 दिन से सत्याग्रह पर बैठी हुई है। लेकिन आज तक एक भी पदाधिकारी उससे मिलने नहीं पहुंचे हैं। डेढ़ वर्ष से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण विद्यालय के प्रांगण में रेणु देवी अपने परिवार के साथ 8 जून से सत्याग्रह पर बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया की छठे दिन भी जिला प्रशासन मेरी समस्याओं के निराकरण एवं भुगतान करने के प्रति गंभीर नहीं है। आज तक जिले के कोई भी पदाधिकारी मुझसे संवाद नहीं करने आए हैं। अधिकारी मेरी समस्या को समाधान व निदान नहीं करना चाहते हैं इसलिए विवश होकर मैं कभी भी जिलाधिकारी के समक्ष सत्याग्रह करने को बैठ जाऊंगी। यह भी पढ़ें- रसोईया सह सहायक का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी फोटो- 13 जून जेहाना- 12 कैप्शन- रतनी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्याल...