गुमला, अक्टूबर 5 -- डुमरी। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत संकुल संसाधन केंद्र जैरागी में मंगलवार को संकुल के विद्यालयों की रसोईया-सहायिकाओं के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संकुल के 24 विद्यालयों में कार्यरत 45 रसोईया-सहायिकाओं में 42 ने प्रशिक्षण में भाग लिया।प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर सह प्रखंड साधनसेवी राकेश कुमार मेहता और संयोजिका प्रतिमा देवी ने दिया। प्रशिक्षण में रसोईया-सहायिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण वाटिका के रखरखाव, किचन की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी रसोईया-सहायिकाओं को फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संकुल सचिव मो. यूनुस अंसारी, फादर एडवर्ड लकड़ा, सिस्टर रतनी केरकेट्टा, ज्योत्सना म...