घाटशिला, फरवरी 26 -- धालभूमगढ़,संवाददाता। रसोईया-संयोजिका संघ की धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष टुंपा राय ने थाना प्रभारी को आंदोलन के दौरान किसी ग्रामीण के विद्यालय में आक्रोश उत्पन्न करने की कोशिश करने पर सुरक्षा के लिए उनकी सेवा के संदर्भ में आवेदन दिया है। आवेदित पत्र में संघ ने धालभूमगढ़ थाना प्रभारी से अपील की है कि आंदोलन के दौरान विद्यालय में शांति व्यवस्था बनाई रखे जाने के लिए पुलिस प्रशासन सहयोग करे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष टुंपा राय के साथ जिला अध्यक्ष साल्गे हांसदा, छवि हांसदा, पानमणि हेंब्रम, जावा किस्कू, टुंपा कालिंदी, मीणा नामता, रैबुरी, मालती गोप, गुलनार खातून अन्य 40 रसोईया- संयोजिका उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...