जामताड़ा, जून 13 -- जामताड़ा। झारखंड राज्य रसोईया संयोजिका यूनियन जिला कमेटी, जामताड़ा के बैनर तले शुक्रवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकिमा बीबी ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मंडल ने किया। धरना में जिले भर की बड़ी संख्या में रसोईया एवं संयोजिकाएं शामिल हुईं।

धरना का उद्देश्य मौके पर सीटू नेता चंडी दास पुरी ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना रसोइयों के योगदान के बिना संचालित नहीं हो सकती, बावजूद इसके उन्हें मात्र दो हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की घोषणा के बाद भी इसका नियमित अनुपालन नहीं हो रहा है। धरनार्थियों ने अपनी 8 सूत्री मांगों में मानदेय वृद्धि, सेवा का स्थायीकरण, आकस्मिक एवं प्रसूत...