घाटशिला, फरवरी 25 -- रसोईया चयन के आदेश को वापस नहीं लिया तो होगा उग्र आंदोलन -नयी रसोईया के चयन के विरोध में संघ ने किया बीआरसी पर धरना-प्रर्दशन -बुधवार से किसी रसोईया को नहीं बनाने दिया जायेगा स्कूल में मध्याह्न भोजन फोटो-9 गालूडीह बीआरसी में प्रर्दशन करती रसोईया। फोटो-10 डुमरिया बीआरसी में प्रर्दशन करती रसोईया। घाटशिला, हिटी। घाटशिला अनुमंडल की रसोईया ने मंगलवार को प्रखंड के बीआरसी में प्रदर्शन कर शिक्षा विभाग की ओर से नयी रसोईया के चयन करने की घोषणा का विरोध किया। इस दौरान रसोईया संघ की जिला अध्यक्ष साल्गे हांसदा ने कहा कि अनुमंडल की रसोईया अपने हक एवं अधिकार को लेकर शुरू से ही संघर्षरत रही हैं। सरकार द्वारा नयी रसोईया के चयन प्रक्रिया को वापस नहीं लिया जाता है तो रसोईया संघ और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी और इसकी सारी जिम्मेदारी शिक्षा...