गढ़वा, जून 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अमेरिका-ईरान में जारी युद्ध से पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी का असर खाने पीने के सामग्रियों के दाम पर पड़ने लगा है। खाद्य सामग्रियों के दाम में बढ़ोतरी का असर मध्यम व गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। उससे उनका बजट बिगड़ रहा है। महंगाई की मार अब लोगों के रसोईघर तक पहुंच रही है। दूध से लेकर हॉर्लिक्स, बिस्किट सहित अन्य सामानों के दाम बढ़ गए हैं। रंका मोड़ पर स्थित किराना दुकानदार कुंदन केसरी बताते हैं कि खाने पीने के कई सामानों के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं जैसे जैसे नए स्टॉक का सामान आ रहा है वह दाम बढ़कर आ रहा है। यह भी पढ़ें- सुबह की चाय-ब्रेड से लेकर रात के भोजन तक हुआ महंगा कुंदन बताते हैं कि खाद्य तेल रिफाइंड में अप्रत्याशि बढ़ोतरी हुई है। 140 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला रिफाइंड अब 180 रुपये प्रति ली...