रसोइयों ने दस सूत्रीय मांग को लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मिर्जापुर, जुलाई 7 -- मिर्जापुर। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट में मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री पोषित योजना के अंतर्गत रसोइयों की समस्याओं को डीएम के सामने रखा गया। कहा कि रसोइयों की स्थिति वर्तमान समय में बंधुआ मजदूर से भी बदतर है। न तो इन्हें काम की सुरक्षा है और न ही जीने लायक पारिश्रमिक मिलता है। दस सूत्रीय मांग पत्र डीएम पवन कुमार गंगवार को सौंपा। जिसमें रसोइयों का बकाया मानदेय तत्काल भुगतान किया जाए व निष्कासित रसोइयों को काम पर रखे जाने, न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने, कार्यरत रसोइयों को स्थाईकरण करते हुए पूरे 12 माह का मानदेय लागू करने, रसोइयों के फुल टाइम काम आठ घंटा व महंगाई को देखते हुए मानदेय दस हजार रुपया करने, रसोइयों का पांच लाख का जीवन बीमा कराए जाने, मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.