बिजनौर, अगस्त 23 -- रविवार को पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विधायक ओमकुमार ने रसोइयों को सम्मानित कर कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का वर्चुअल अवलोकन किया। नहटौर ब्लॉक के डबाकरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में सरकार रसोइया बहनों के सम्मान, स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। रसोइया बहनों का सम्मान और स्वस्थ बचपन, दोनों हमारी प्राथमिकता हैं। कार्यक्रम का संचालन राम अवतार सिंह व कक्षा 8 की छात्रा कु. मिस्वा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी बीरेन्द्र पाल सिंह, बीडीओ प्रताप सिंह, कुणाल चौधरी गिलाड़ी, राकेश सैनी, एआरपी सुखवीर सिंह, हेमराज सिंह, थम्मन सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्य...