रसोइयों के मानदेय में वृद्धि, बीमा और कैशलेस इलाज की सौगात
संभल, अगस्त 24 -- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मिड-डे मील) योजना के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह में करीब 250 रसोइयों के साथ जनप्रतिनिधि समेत बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई चार प्रमुख घोषणाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अब रसोइयों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय तथा किचन ड्रेस के लिए 500 रुपये के स्थान पर 1000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पोषण योजना में 13 रसोइया सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.