देवरिया, अगस्त 24 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में रविवार को रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा कैशलेस कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बरहज, भलुअनी और भागलपुर ब्लॉक की रसोइयों को विधायक दीपक मिश्र शाका ने कार्ड वितरित किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने रसोइयों की सेवा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज हेतु कैशलेस कार्ड उपलब्ध कराया है। सरकार समाज के निचले तबके के कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। एसडीएम शशिकांत मणि,ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद, बरहज खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव और भागलपुर खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने भी संबोधित किया।इस यह भी पढ़ें- Badaun News: भाजपा सरकार ने बढ़ाया रसोइयों मानदेय: महेश अवसर पर बरहज तहसीलदार अरुण कुमार, उमेश चंद, शशि भ...