गाजीपुर, मार्च 19 -- भांवरकोल। कंपोजिट विद्यालय भांवरकोल में बुधवार को अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोइया महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का पत्रक भेजा जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक और सांसदों को भी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा, ताकि उनकी मांगे सरकार तक पहुंच सकें। बैठक को प्रदेश संरक्षक सुरेंद्रनाथ गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि रसोइयों का मानदेय समय पर न मिलने और अन्य समस्याओं के कारण वे उपेक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और एकता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह यादव और संगठन की प्रदेश महामंत्री संगीता यादव ने भी संबोधित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.