भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की ओर से रविवार को सीएमएस स्कूल परिसर में रसोइयों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने की। वक्ताओं ने कहा कि अवैध तरीके से हटाई गई रसोइया को उसी विद्यालय में रखा जाए। केंद्र सरकार की ओर से अप्रैल से रसोइयों का मानदेय प्रतिमाह 20 हजार रुपये हो। जिला संयोजक पप्पू कुमार ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी लागू नहीं की गई तो पटना व दिल्ली तक आंदोलन होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता देवी व जिला प्रभारी मधु देवी ने कहा कि 12 अप्रैल को गांधी मैदान में केंद्रीय शिक्षामंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...