सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रही रसोइया-संयोजिका संघ की एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला परिषद सदस्य सह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक भूषण बाड़ा के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। संघ की ओर से कहा गया कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि, नियमित भुगतान और सेवा शर्तों में सुधार जैसी मांगें लंबित हैं। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद ठोस निर्णय नहीं होने से रसोइया-संयोजिकाओं में निराशा बढ़ी है। उन्होंने सरकार से अविलंब सकारात्मक पहल करने की अपील की। मुलाकात के दौरान जोसिमा खाखा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे उनकी सभी मांगों से विधायक भूषण बाड़ा को अवगत कराएंगी। उन्होंने कहा कि विधायक शुरुआत...