रसोइया संयोजकों को कुशल श्रमिक का मानदेय देने की मांग
सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विस के बजट सत्र के दौरान कोलेबिरा विधायक विक्सल कोनगाड़ी ने राज्य के सरकारी तथा गैर-सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में कार्यरत रसोइया संयोजकों की समस्याओं को सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइया संयोजक प्रतिदिन जोखिम उठाकर और अपना कीमती समय देकर बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं। इसके बावजूद उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जाता है और कई सरकारी सुविधाओं से भी वे वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए रसोइया संयोजकों को कुशल श्रमिक के अनुरूप मानदेय दिया जाए तथा उन्हें अन्य आवश्यक सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.