गढ़वा, अप्रैल 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की अध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य दिवंगत कॉमरेड अनीता देवी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। भाकपा माले और रसोईया संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत कॉमरेड अनीता को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद रसोईया संघ की सदस्यों और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड अनीता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को भाकपा माले झारखंड राज्य कमिटी सदस्य स पलामू जिला सचिव रविंद्र भुइयां, गढ़वा जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड कालीचरण मेहता, राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड सुषमा मेहता, रसोईया संघ की पलामू जिला सचिव ऊषा देवी, रसोईया संघ की गढ़वा जिला की अगुवा नेता विंदा देवी, भाकपा माले गढ़...