छपरा, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर जिले के मध्य विद्यालय की है रसोइया तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के समीप मुजफ्फरपुर जिले के मध्य विद्यालय की एक रसोइया महिला ने उसी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में पीड़िता ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह एमडीएम प्रभारी पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 29 जुलाई 2026 को प्रधानाध्यापक उसे बाइक से तरैया थाना क्षेत्र के किसुनपुरा गांव स्थित अपने अर्धनिर्मित मकान में ले गये। वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद उसे नींद आ गयी। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के संबंध में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गयी। थानाध्यक्ष ने बता...