मैनपुरी, अगस्त 23 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पीएम पोषण योजनांतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का रविवार को सजीव प्रसारण देखा गया। इसके उपरांत आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लाभार्थियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री व भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रख रही है। विधायक ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइया बहनों का मानदेय एक हजार से बढ़ाकर पहले दो हजार और अब तीन हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके साथ ही पांच लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सहायता और पोशाक भत्ता 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया गया है। यह भी पढ़ें- रसोइयों का मानदेय बढ़ा, सात हजार से अधिक को मिलेगा लाभ उन्होंने रसोइया बहनों से अपील की कि वे बच्चों...