उरई, मार्च 13 -- उरई। पीएम पोषण मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों में गुणवत्ता युक्त स्वादिष्ट भोजन बनाने की भावना को विकसित करने को रसोइया पाक कला प्रतियोगिता सिटी सेंटर उरई में हुई। इसमें रामवती कंपोजिट विद्यालय बरखेरा कदौरा को प्रथम स्थान, कुसमा कन्या प्राथमिक विद्यालय हरदोई गूजर डकोर को द्वितीय व विनीता कंपोजिट विद्यालय नगरी जालौन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में विद्यालयों से 30 रसोइयों ने प्रतिभाग़ किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के भोजन बनाए। निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि व्यंजना सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश प्रसाद, मनोचिकित्सक अर्चना विश्वास एवं राजकीय इंटर कॉलेज पिपराया से गृह विज्ञान की प्रवक्ता निकिता सम्मिलित थी। निर्णायक ...