रसोइया चयन में अनियमितता का आरोप, कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर, मई 22 -- खुटार। ग्राम पंचायत सौफरी की प्रधान मीरा देवी ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर उच्च प्राथमिक विद्यालय में रसोइया चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पत्र में बेसिक शिक्षा निदेशक लखनऊ सहित कई अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। प्रधान का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शासनादेश का उल्लंघन करते हुए मनमाने ढंग से रसोइया का चयन किया, जिसमें ग्राम प्रधान को जानकारी तक नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार विद्यालय शिक्षा समिति का गठन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया जाता है, जिसमें निर्धारित सदस्य शामिल होते हैं। आरोप है कि इसके बावजूद एक महिला का चयन नियमों के विपरीत कर दिया गया। प्रधान ने चयन प्रक्रिया को निरस्त कर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि जांच कराई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.