सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंडल टोल कमलदह में प्रधान शिक्षिका के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में शिक्षा विभाग ने गम्भीरता से लिया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना-सह-मध्याह्न भोजन योजना) मनीष कुमार सिंह ने संबंधित रसोईया को चयनमुक्त करने का निर्देश जारी किया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड साधन सेवी (मध्याह्न भोजन योजना) द्वारा 2 व 3 फरवरी को विद्यालय की जांच की गई थी। जांच प्रतिवेदन में 2 फरवरी को लगभग 10:30 बजे विद्यालय में कार्यरत रसोईया शोभा देवी की ननद गीता देवी, उसका पुत्र, सिकंदर महतो व अन्य ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला जबरन खुलवाकर परिसर में प्रवेश किया। आरोप है कि इस दौरान प्रधान शिक्षिका के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो भी उ...