हजारीबाग, जनवरी 3 -- बरही, प्रतिनिधि। विद्या विकास समिति और भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में रसोइया धमना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सप्तशक्ति संगम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना गीत गाकर किया गया। वंदना सभा में कुम्हार टोली की आचार्या और सप्तशक्ति संगम की विभाग संयोजिका पूनम सिंह, मालवीय मार्ग की आचार्या एवं संयोजिका एकता जी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवपुर की प्रभारी संजू कुमारी ने मां सरस्वती और भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सस्वर भारत माता और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का परिचय रश्मि कुमारी ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए जुली कुमारी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए महिलाओ का सशक्तिकरण आवश्यक है। समारोह में आयी सभी महिलाओं ने सामूहिक गीत गाकर हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.