हजारीबाग, मार्च 22 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के रसोइयाधमना पंचायत के रहने वाले हाजी खलील राय के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक है। हाजी खलील राय के अंतिम यात्रा में कांग्रेस नेता बरही के पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। अरुण साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हाजी खलील राय एक नेक इंसान थे। हमेशा समाजसेवा में लगे रहे। उनके निधन से समाज को अपुर्णीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार रसोइयाधमना कब्रिस्तान में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में मो तौकीर रजा,बबलू साहू. मो तैयब, मो खलील अंसारी, मो जलील अंसारी, मो तसलीम अंसारी, मो तबरेज समेत पंचायत के लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...