अररिया, अगस्त 10 -- अररिया। रसोइया, आशा, ममता, और आंगनबाड़ी कर्मियों को दो सरकारी कर्मचारी दर्जा - संविदा, ठेका व आउटसोर्सिंग प्रथा को समाप्त कर सभी स्वीकृत पदों पर हो स्थायी बहाली - वामपंथी संगठनों ने सरकार की जनविरोधी फैसलों के खिलाफ अगस्त क्रांति दिवस पर जिला मुख्यालय में निकाली रैली अररिया,निज संवाददाता वामपंथी संगठनों और मजदूर-किसान यूनियनों ने भाजपा और आरएसएस सरकार की नीतियों, मेहनतकशों पर बढ़ते हमलों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवर को जिला मुख्यालय में रैली निकाली। यह भी पढ़ें- रसोइया, आशा, ममता, और आंगनबाड़ी कर्मियों को दो सरकारी कर्मचारी दर्जारैली का मार्ग यह रैली बस स्टैंड से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पहुंचा।भाकपा के राज्य सचिव कॉमरेड अवधेश कुमार, जिला स...