अररिया, अगस्त 11 -- अररिया,निज संवाददाता वामपंथी संगठनों और मजदूर-किसान यूनियनों ने भाजपा और आरएसएस सरकार की नीतियों, मेहनतकशों पर बढ़ते हमलों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवर को जिला मुख्यालय में रैली निकाली।यह रैली नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट के गेट नम्बर तीन पहुंचा। यहां रैली सभा में तब्दील हो गई। किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कामरेड अवधेश कुमार और माकपा के जिला सचिव रामविनय राय की नेतृत्व में निकली रैली में हजारों की संख्या में किसान, मजदूर व भाकपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।​यह आयोजन केंद्रीय श्रमिक संगठनों केंद्रीय किसान संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सीटू,बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।रैल...