प्रयागराज, सितम्बर 18 -- प्रयागराज। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने की दिशा में रेलवे काम कर रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज मंडल के रसूलाबाद स्थित नए स्विचिंग स्टेशन की बिजली लाइन 30 सितंबर से चालू होगी। इससे वंदे भारत और राजधानी जैसी ट्रेनों को पर्याप्त बिजली मिलेगी और उनकी गति बनाए रखने में मदद मिलेगी। रेलवे के अनुसार, रफ्तार बढ़ने से दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और हावड़ा के बीच सफर का समय भी कम होगा। लाइन में 25 हजार वोल्ट का करंट रहेगा, इसलिए तारों और ट्रैक के आसपास न जाने की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- दशहरा-दिवाली के लिए यूपी से होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल और रूट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...