कानपुर, मार्च 22 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे में आधार कार्ड करेक्शन के नाम पर प्राइवेट केंद्रों पर वसूली का खेल चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ रहा है। रसूलाबाद कस्बे में डाकखाने में आधार कार्ड अपडेट के लिए केंद्र चल रहा है। इसके अलावा कस्बे में कुछ प्राइवेट दुकानों पर आधार करेक्शन, मोबाइल नंबर लगाने का काम भी किया जा रहा है। दूरदराज गांवों से आने वाले लोगों की भीड़ डाकखाने में लग जाती है। भीड़ देखकर ग्रामीण प्राइवेट दुकानों पर जाकर करेक्शन करा रहे हैं। करेक्शन के नाम पर सौ से दो सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कस्बे में कानपुर रोड पर चल रहे जनसेवा केंद्र पर तो पूरी तरह मनमानी चल रही है। गांवों में अधिकांश लोगों के मोबाइल नंबर आधार से अटैच नहीं हैं। ऐ...