कानपुर, मार्च 24 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे के मुख्य चौराहे पर खतरनाक गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। हर दिन गड्ढे में गिरकर राहगीर चुटहिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर सड़क से आंख बंद कर निकल रहे हैं। रसूलाबाद कस्बे में मुख्य चौराहे पर बीच सड़क एक ख़तरनाक गड्ढा बना हुआ है। सड़क पर निकलने वाले राहगीर आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। एक सप्ताह पहले ई-रिक्शा गड्ढे में गिर गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था। चौराहे के आसपास दुकान किए विकास गुप्ता, रामू दुबे, राजेन्द्र स्वरुप शुक्ल, कपूर दुबे चंदन दुबे आदि ने बताया कि लहरापुर रोड की ओर से ईंट से भरे ट्रैक्टर व ट्राली पूरे दिन गुजरते हैं। गड्ढे में ट्राली का पहिया आने से ट्राली से ईंट भर-भराकर गिरने लगती हैं। बीच चौराहे पर आएदिन बाइक सवार भी गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहाक...