कानपुर, मई 7 -- रसूलाबाद, संवाददाता। गुरुवार भोर सुबह आई तेज आंधी से रसूलाबाद कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह तीन बजे से गायब बिजली दोपहर तक नहीं आ सकी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिल्हौर से आने वाली एचटी लाइन में ककवन के निकट फाल्ट हो गया है। लेकिन दोपहर बाद तीन बजे तक भी आपूर्ति नहीं चालू हो सकी। उसके बाद ककवन के निकट पोल गिरने की जानकारी दी गई। देर शाम करीब 16 घंटे बाद कस्बे की आपूर्ति बहाल हो सकी। सोलह घंटे से अधिक समय तक कस्बे की आपूर्ति ठप रहने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन्वर्टर दगा देने से लैब में खून आदि की जांचें बंद हो गई। मरीजों को सैंपल लेकर वापस कर दिया गया। इसके अलावा अन्य सरकारी कार्यालयों में अंधेरा छाया रहा। कम्प्यूटर पर भी कामकाज नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानी का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.