जौनपुर, मार्च 26 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहां गांव में बुधवार की रात एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रसूलहा गांव निवासी 28 वर्षीय सौरभ सेठ पुत्र विजय सेठ ने के कमरे का दरवाजा गुरुवार की सुबह काफी देर तक बंद था। दरवाजा खोलकर देखा गया तो सौरभ का शव फंदे से लटका था। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। उसने आत्महत्या क्यों किया इसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...