रामपुर, जून 8 -- स्वार। नगर में विद्युत लाइनों के आधुनिकीकरण के तहत 11 केवी लाइन को भूमिगत किए जाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह रसूलपुर और मुंशीगंज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल डालने की प्रक्रिया के तहत मौजूदा 11 केवी ओवरहेड लाइन को हटाया जाना है। इस कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए सुबह 5 बजे से 7 बजे तक दोनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर में बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुचारु और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से यह परियोजना संचालित की जा रही है। यह भी पढ़ें- आज तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप लाइन हटाने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए...