हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला-अल्लीपुर मार्ग पर स्कूल के पास एक छात्रा लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की गर्दन व हाथ पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि छात्रा सुबह कुचेसर चौपला स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। हालांकि छात्रा ने पुलिस को अभी कोई बयान नहीं दिए हैं। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं फार्रेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा की पहचान गांव रमपुरा निवासी शगुन के रूप में हुई है। छात्रा के पिता हापुड़ में ट्रॉली बनाने का कार्य करते हैं। परिजनों के अनुसार छात्रा रोज सुबह करीब साढ़े नौ बजे...