रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। विकास खंड सरेनी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड दो के तहत माइक्रो वाटरशेड कोड मुरारमऊ के ग्राम पंचायत रसूलपुर में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन भूमि संरक्षण विभाग की ओर से किया गया। वाटरशेड महोत्सव में मुख्य अतिथि के ब्लॉक प्रमुख की प्रतिनिधि डॉक्टर अनिल सिंह ने औपचारिक शुरुआत की। जिसमें श्रमदान, वृक्षारोपण, स्कूली बच्चों के साथ सुबह प्रभातफेरी निकालकर जल, जंगल, जमीन बचाने का सन्देश घर-घर पहुँचाया गया। इसके साथ ही मोटर साइकिल रैली एवं स्वयं सहायत समूह कि महिलाए व अन्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा वाटरशेड यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए कलश यात्रा निकाली गयी। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि फसलों उत्पादन में कृषक कैसे परियोजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय द्वा...