मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- गांव रसूलपुर दभेड़ी में बाराती से ग्रामीण को धक्का लगने पर जमकर संघर्ष हुआ। ग्रामीणों ने घरातियों व बारातियों की जमकर पिटाई की। जिसमें दो दूल्हों समेत पांच घायल हो गए। दुल्हनों के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा से फरमान के पुत्रों ईशा व मूसा की बारात गांव रसूलपुर दभेड़ी में आई थी। जहां मस्जिद के इमाम द्वारा शाहिद की पुत्रियों गुलजमा व इरम का निकाह ईशा व मूसा के साथ कराया गया। दोपहर करीब दो बजे निकाह के बाद बाराती जब खाना खाने के लिए जाने लगे, तभी एक बाराती का गांव के ही हसरत को धक्का लग गया। आरोप है कि कहा सुनी के बाद हसरत पक्ष के करीब 60/70 लोगों ने लाठी-डंडों से बारातियों, मेहमानों व दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें दूल्हा ईशा व मूसा के अलावा जाहिद पुत्र ...