रसूलपुर के जंगल से नलकूपों में चोरी
हापुड़, जून 16 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना थाना क्षेत्र में रसूलपुर के जंगल से नलकूपों पर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने किसानों के कई नलकूपों को निशाना बनाते हुए विद्युत उपकरण और तांबे के तार चोरी कर लिए। इस वारदात से किसानों में रोष व्याप्त है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पूर्व जिला अध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने खेत पर चारा लेने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नलकूप का ताला टूटा पड़ा है। आरोप है कि चोर स्टार्टर केबल, झटका मशीन के तार, तांबा, फिगर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जानकारी करने पर पता चला कि क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.