छपरा, अप्रैल 14 -- रसूलपुर। थाना क्षेत्र स्थित चपरैठा चंवर से मंगलवार की देर शाम पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार छपरा सिवान एन एच 531 पर चैनवा टोल टैक्स के पश्चिम अतरसन पंचायत के चपरैठा चपरैठी गांव के चंवर में मंगलवार को चार बजे शाम एक शव होने की खबर मिली थी। पुलिस ने बताया कि शव एक वृद्ध का पाया गया जिसकी उम्र करीब 60-65 वर्ष के आस पास है। अज्ञात मृतक देखने में दुबला पतला और लूंगी -गंजी पहने हुए है। शव की खबर सुनकर आस पास के बहुत से ग्रामीण पहुंचे पर कोई भी पहचान न सका। यह भी पढ़ें- गंगा किनारे बबूल के पेड़ से लटकता मिला शव फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...