छपरा, अप्रैल 2 -- फोटो- 17 इटहरी गांव में ग्रामीण अभिभावकों से मिलते प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार व अन्य रसूलपुर। चन्द्र नयन प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बेनौत, सारण के प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं का एक दल इटहरी गांव का भ्रमण किया। इसका मुख्य उद्देश्य अनुपस्थित रहने वाले छात्राओं के अभिभावकों से मिलना, उनकी समस्याओं को जानना, उसका निराकरण करना, गांव के पढ़े-लिखे युवाओं से भी अपील की गई हुई छात्राओं के साथ साथ उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराए, छात्राओं को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने विद्यालय में मौजूद मानव संसाधनों के साथ-साथ भौतिक साधनों जैसे स्मार्ट क्लास, डिजिटल क्लास, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, कंप्यूटर क्लास जैसे मौजूद संसाधनों से भी गांव के ल...