घाटशिला, मार्च 7 -- पोटका । कोवाली थाना क्षेत्र के रसूनचोपा गांव मे दो संदिग्ध व्यक्तियों को ग्रामीणों ने शनिवार को पकड़ लिया और उन्हें पीटा। क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से उड़ रही है। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। ऐसी घटना क्षेत्र में लगातार हो रही है। विगत दिनों ढेंगाम हाट बच्चा चोरी की घटना और मानपुर पंचायत में ग्रामीणों ने एक सर्वेयर को बच्चा चोरी के संदेह में धर दबोचा था। शुक्रवार रात से ही रसूनचोपा एवं आसपास के गांवो में दो संदिग्ध लोगों के घूमने की चर्चा थी। शनिवार सुबह एक युवक एवं एक युवती के घूमते देख ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ और उससे पूछताछ करने लगे दोनों के द्वारा कुछ नही बताने पर उनके साथ मारपीट भी किये जाने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान सदलबल घटनास्थल पर पहुंच दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.