मधुबनी, मार्च 7 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड के रसीदपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित चुनाव अब नहीं होगा। इस पद के लिए मोहम्मद अबुल कलाम निर्विरोध चुने जाएंगे। शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान उनके विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। मोहम्मद अबुल कलाम ने अपने समर्थकों और पैक्स सदस्यों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी के सामने नहीं आने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। मोहम्मद अबुल कलाम के निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बनने से रसीदपुर पंचायत के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नामांकन के दौरान निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ लवली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.