मधुबनी, मार्च 23 -- खजौली। खजौली प्रखंड के रसीदपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में 84 वर्षों से आयोजित अखंड नवाह महायज्ञ के तहत सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 551 कन्याएं नूतन वस्त्रों में सुसज्जित होकर गाजे-बाजे के साथ शामिल हुईं, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, पूर्व मुखिया चंद्र मोहन राय उर्फ बिजली राय, मोहम्मद गुलाम अली तथा सरपंच पति मोहम्मद हारुन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कलश यात्रा पूजा पंडाल से निकलकर राम-जानकी तालाब पहुंची, जहां से जल भरकर पुन: पंडाल लाया गया। पुजारी कृपानंद झा, पंडित प्रमोद झा एवं हरेराम झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर महायज्ञ का शुभारंभ कराया। "जय सियाराम, जय जय सिया राम " के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.