बक्सर, मार्च 1 -- पेज चार के लिए ----- हर्षोल्लास अर्जुनपुर गांव में रविवार को होली मिलन समारोह हुआ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे हुए थे जनप्रतिनिधि व समाजसेवी फोटो संख्या- 15, कैप्सन- रविवार को अर्जुनपुर खेल मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों को संबोधित करते विधायक राधाचरण सेठ। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर रविवार को होली उत्सव-सह-मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का आयोजन भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा कराया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राधाचरण सेठ मौजूद थे। होली मिलन उत्सव में भोजपुरी संगीत के नामचीन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया। चर्चित गायक विष्णु ओझा, विनय मिश्रा, कमलवास कुंवर ...