दरभंगा, मई 12 -- दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग में डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 12 मई को पॉलिमर : कल, आज और कल विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन होगा। मुख्य वक्ता होंगे एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. बीएन झा। विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में प्रो. संजय कुमार चौधरी, डॉ. अनिंद्र शर्मा, डॉ. अभिषेक राय, डॉ. सोनू राम शंकर, डॉ पीके झा, डॉ. आरएन चौरसिया आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विवि में 13 से 15 मई तक प्लेसमेंट ड्राइव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...