रसायन विज्ञान के उभरते आयामों पर मंथन
वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के रसायन विज्ञान विभाग में शनिवार को प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. दयाशंकर पांडेय के 65वें जन्मदिवस पर अभिनंदन समारोह और व्याख्यान शृंखला का आयोजन किया गया। 'अकार्बनिक एवं ऑर्गेनोमेटैलिक रसायन विज्ञान के उभरते आयाम' विषय पर संकाय सदस्यों के साथ प्रो. पांडेय के विद्यार्थी रहे देश के वैज्ञानिकों ने विचार साझा किए। महामना सभागार में आयोजित उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर के संस्थापक निदेशक और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. टीके चंद्रशेखर ने व्याख्यान दिया। सत्र की अध्यक्षता प्रो. गणेश पांडेय और रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. केएन सिंह ने की। वैज्ञानिक सत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रो. समरेश भट्टाचार्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.