शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। खरपतवार नियंत्रण को लेकर कृषि रक्षा विभाग ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार पैराक्वेट डाइक्लोराइड 24 फीसदी एसएल का प्रयोग केवल संस्तुत फसलों और निर्धारित मात्रा में ही किया जाए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि किसान इसके विकल्प के रूप में ग्लुफोसिनेट अमोनियम, कार्फेंट्राज़ोन-एथिल, सैफलुफेनेसिल, फ्लूमिओक्साज़िन-ऑक्सिफ्लोर्फेन और पेंडिमेथालिन जैसे रसायनों का उपयोग करें और केवल अनुशंसित विधियों का ही पालन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...