बक्सर, जून 30 -- पेज चार के लिए ----- चौपाल फसल विविधिकरण और सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं किसानों ने कृषि संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा फोटो संख्या- 07, कैप्सन-मंगलवार को भदार गांव में आयोजित कृषि जनकल्याण चौपाल में किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक। नावानगर, एक संवाददाता।

कृषि जन कल्याण चौपाल खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर के तत्वाधान में मंगलवार को भदार गांव में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार व संचालन कृषि समन्वयक अनिल कुमार ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ . रामगोविन्द ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व कृषि उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ...