रसायनिक उर्वरक के प्रयोग से मृदा की उर्वरा शक्ति हो रही कमजोर
गाजीपुर, जून 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। पीजी कालेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को 'खेत बचाओ अभियान ' स्वस्थ मिट्टी सशक्त किसान, समृद्ध भारत की शुरुआत विकास खंड सदर के ग्राम सभा सकरा से शुरु हो गया। इस अभियान को सफल बनाने में कृषि वैज्ञानिक सहित जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार भी जुटे हुए है। मृदा वैज्ञानिक डा. डीके सिंह ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक एवं गलत तरीके के प्रयोग के फलस्वरूप मृदा की उर्वरा शक्ति में दिन-प्रतिदिन कमी होती जा रही है। खेती की लागत बढ़ रही है एवं फसल उत्पादन घटता चला जा रहा है। अब इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद 30 जून तक खेती बचाओं अभियान का कार्यक्रम प्रत्येक गॉवो में आयोजित करते हुए किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किसानों रसायनिक उर्वरक कम डालने के लिये किया जा रहा उत्प्रेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.