नई दिल्ली, मई 21 -- Dollar Vs Rupee: डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया आरबीआई के माथे पर बल ला दिया है। अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपये की गिरावट को रोकने के लिए हर संभव हल खोज रहा है। इस हफ्ते रुपया लगभग 97 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा सहित सीनियर अफसर ने कई आंतरिक बैठकें की हैं। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक इन बैठकों में रुपये को स्थिर करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा हुई।रुपये की गिरावट को थामने के लिए क्या-क्या कर सकता है आरबीआईब्याज दर बढ़ाने की संभावना रुपये की गिरावट थामने के विकल्पों में सबसे अहम है, ब्याज दरों में इजाफा। हालांकि, अगली आधिकारिक मोनेटरी पॉलिसी की घोषणा 5 जून को होनी है, लेकिन RBI पहले भी मई 2022 में निर्धारित समय से बाहर ब्याज दरों में बदलाव कर चुका है। यह भी प...