रसलपुर गांव के अक्षय भूषण बने सहायक निदेशक
बिहारशरीफ, जून 23 -- रसलपुर गांव के अक्षय भूषण बने सहायक निदेशक फोटो : अक्षय भूषण। हिलसा, निज संवाददाता। प्रखंड के रसलपुर गांव निवासी चन्द्रभूषण सिंह के होनहार पुत्र अक्षय भूषण 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 412वीं रैंक प्राप्त कर सहायक निदेशक का पद प्राप्त किया है। इनके पिता दिल्ली में एसबीआई में जीएम के पद पर कार्यरत है। माता डॉली कुमारी प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता ने बताया कि पटना डीपीएस से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। बीआईटी वेल्लौर से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनक्सि इंजीनियरिंग से बीटेक किया। अक्षय ने बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए केवल अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और आत्मवश्विास के बल पर पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय माता,पिता व गुरुजनों को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.